Saturday, 21 February 2026

Sanjeev Khudshah receives the degree of "Doctorate"

संजीव खुदशाह को मिली "पीएचडी" की उपाधि 

श्री संजीव खुदशाह को श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल विश्वविद्यालय भिलाई से पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में "समाचार पत्रों में महिला अपराधियों से संबंधित खबरों का विश्लेषणात्मक अध्ययन रायपुर से प्रकाशित दैनिक भास्कर एवं नवभारत के विशेष संदर्भ में" विषय पर पीएचडी कि उपाधि प्रदान की गई। यह शोध कार्य गाइड डॉ. धनेश जोशी के निर्देशन में पूर्ण किया है। 
इससे पहले उन्होंने कमिश्नर लैंड रिकॉर्ड के लिए क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट सॉफ्टवेयर बनाया था जो कि आज भी उपयोग किया जा रहा है। इस पीएचडी के लिए उन्हे अपने उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन, सहकर्मियों, शुभ-चिंतकों का विश्वास और माता-पिता का आशीर्वाद होना बताया है। वे साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान भी रखते हैं। सामाजिक और शैक्षणिक विषय पर लिखते रहे हैं।

No comments:

Post a Comment